फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   accident

ईरिक्शा पलटने से चालक की दर्दनाक मौत

Fri, 29 Apr 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
accident
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार को ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के गांव कुटी सुपौली निवासी छैला (18) गुरुवार को घर से ई-रिक्शे पर सीमेंट वाली टीन की चादर लादकर लालपुर की तरफ जा रहा था।
उबड़-खाबड़ मार्ग पर उसका ई-रिक्शा अचानक पलट गया। चालक ई रिक्शा से बाहर जा गिरा और ई रिक्शा पर लदी सीमेंट वाली टीन की चादर उसके गर्दन पर जा गिरी, जिससे उसकी गर्दन कट गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर लहरपुर मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी तरह का कोई भी आरोप परिजनों ने नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed