फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Accident

ओवरलोड ट्रक की टक्कर से गिरी डाल, युवक की मौत

Sat, 12 Mar 2022 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Accident
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में ओवरलोड गन्ने की ट्रक से टकराकर पेड़ की डाल टूट गई। डाल गिरने से उसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके में बिसवां-लहरपुर मार्ग पर ग्राम जीतामऊ के निकट गन्ना लदी एक ओवरलोड़ ट्रक सड़क किनारे लगे एक नीम के पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद एक बड़ी डाल टूटकर करस्यौरा निवासी इम्तियाज (43) के ऊपर जा गिरी। इम्तियाज अपनी कबाड़ की दुकान पर बैठा था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में निजी वाहन से नजदीकी अस्पताल लहरपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed