{"_id":"613510138ebc3efd847b3763","slug":"accident-sitapur-news-lko5942295164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रधान पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रधान पुत्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शनिवार की देररात बाइक से सवार होकर जा रहे ग्राम प्रधान पुत्र की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। उसने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। युवक की मौत के बाद से प्रधान के घर में कोहराम मचा हुआ है।
मिश्रिख इलाके के नयाखेड़ा निवासी रुक्मणी मिश्रा प्रधान हैं। शनिवार की देर रात उनका बेटा राजेश मिश्रा उर्फ बबुआ (48) बाइक से घर जा रहा था। स्कूल के पास हरदोई-सीतापुर मार्ग पर सामने आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलावस्था में उसे मिश्रिख सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां पर युवक का इलाज चल रहा था। रविवार की सुबह युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। युवक की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। संवाद