फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   accident

बारिश में दीवार ढही, युवक की मौत

Fri, 27 Aug 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
accident
रेउसा (सीतापुर)। थाना थानगांव इलाके में शुक्रवार को बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थानगांव इलाके के जगदीशपुर हजरिया मजरा सनबरसा निवासी मेवा लाल गौतम (45) शुक्रवार की दोपहर में घर की कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे तख्त पर बैठे थे। बताते हैं कि इसी बारिश होने लगी। कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी। दीवार और उस पर रखा छप्पर भरभरा गिर गया। इसके नीचे मेवालाल दब गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से काफी प्रयास कर दबे लोगों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
विज्ञापन

घायलावस्था में अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर तहसीलदार अभिचल प्रताप सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल ललित वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed