फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   accident

कोठरी की छत ढहने से बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा

Sat, 12 Sep 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
accident
औरंगाबाद (सीतापुर)। संदना थाना के रामशाला गांव में कच्ची कोठरी गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। उसका गांव में ही इलाज कराया जा रहा है। पुलिस व तहसील प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

संदना थाना क्षेत्र के रामशाला गांव निवासी कलावती विश्वकर्मा (68) पति कृष्ण कुमार (70) शनिवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर की कोठरी में थे। इसी बीच अचानक उसकी छत भरभरा कर ढह गई जिससे दोनों लोग उसी में दब गए। शोरगुल की आवाज सुनकर परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

इस दौरान कलावती की मौत हो चुकी थी। जबकि उसका पति जख्मी था। उसे गांव के ही निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले जाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। एसओ आरबी सुमन का कहना है कि परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed