{"_id":"573df1194f1c1bbb24ac6f6f","slug":"accident-on-highway-teenagers-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर किशोर को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर किशोर को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज मंे हाईवे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर शहर कोतवाली इलाके में द्वितीय वाहिनी पीएसी के सामने हाईवे पार करते समय गुरुवार दोपहर एक टैम्पो से टकराने के बाद किशोर को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। जख्मी किशोर को आननफानन जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
शहर के हुसैनगंज निवासी फरियाद की पीएसी वाहिनी के सामने हाईवे किनारे कार पेंटिंग की दुकान है। अयाज अली का बेटा रियासत अली (16) भी यहां काम करता है। गुरुवार दोपहर रियासत अपने चाचा के लिए घर से खाना लेकर दुकान आया था।
विज्ञापन
यहां पर वह हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान एक टैम्पो ने उसे टक्कर मार दी, जिसके बाद पीछे से गुजर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे आननफानन जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन