Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Abha ID is being made for about 100 patients daily in the district hospital.

Sitapur News: जिला अस्पताल में रोजाना करीब 100 मरीजों की बन रही आभा आईडी

Wed, 03 Dec 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 03 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Abha ID is being made for about 100 patients daily in the district hospital.
सीतापुर। जिला अस्पताल में आभा आईडी बनाने के काम में तेजी आई है। रोजाना करीब 100 मरीजों की आईडी जेनरेट की जा रही है। वहीं, अब ऑनलाइन परचे भी बनाए जा रहे हैं। मंगलवार को 930 मरीजों के परचे बनाए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध रहे, इसके लिए आभा आईडी बनाई जा रही है। जिला अस्पताल में यह कवायद अब तेजी से शुरू कर दी गई है। परचा केंद्र पर एक काउंटर सिर्फ आभा आईडी के लिए बनाया गया है। केंद्र प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि ओपीडी में रोजाना करीब 1600-1700 मरीज आ रहे हैं। इसमें एक हजार मरीजों के ऑनलाइन परचे काटे जा रहे हैं। मैनपॉवर बढ़ते ही सौ फीसदी ऑनलाइन ही परचे मिलेंगे। आभा आईडी बनाने में समय लगता है। इसके बाद भी रोजाना करीब 100 मरीजों की आईडी बन रही है।
विज्ञापन


सीनियर सिटीजन के लिए बढ़ा केंद्र
जिला अस्पताल में परचा काउंटर के पड़ोस में रोगी सहायता केंद्र बना हुआ है। इसी के पास एक नया काउंटर बना दिया गया है। इस काउंटर पर सीनियर सिटीजन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार, दिव्यांग अपना परचा बनवा सकेंगे। इस काउंटर पर आभा आईडी भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है फायदा
आभा आईडी बनने से मरीजों को फायदा मिलेगा। सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि एक बार आईडी बन जाएगी तो मरीजों को इलाज का पूरा विवरण उस पर दर्ज होगा। जब भी मरीज किसी भी सरकारी अस्पताल में इलाज कराने जाएंगे तो उन्हें केवल अपनी आईडी नंबर बतानी होगी। इससे इलाज का विवरण उपलब्ध हो जाएगा। आईडी बनाने में केवल आधारकार्ड व पंजीकृत मोबाइल नंबर लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed