फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Aarti performed with nine objects of Mahamai

Sitapur News: महामाई की नौ वस्तुओं से उतारी आरती

Mon, 29 Sep 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 29 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Aarti performed with nine objects of Mahamai
सीतापुर। आंख अस्पताल परिसर में चल रहे श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गोत्सव में सोमवार को महासप्तमी पूजा पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से पधारे पुरोहित दुर्गा पदो चक्रवर्ती ने संपन्न कराई। मंत्रोच्चारण, शंख-घंटा व ढ़ाक की ध्वनि के मध्य पूजन के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया। महामाई के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

बंगाली रीति-रिवाज से होने वाली इस दुर्गा पूजा में श्रद्धालु महिलाओं ने केले के वृक्ष को स्थापित कर वस्त्र पहनाया। श्रद्धालुओं की ओर से मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। दोपहर में भंडारे का आयोजन हुआ। सायंकाल में मां दुर्गा की आरती पुरोहित दुर्गा पदो चक्रवर्ती ने पंचमुखी दीपक, कपूर से भरा दीपक, धूपची, जल से भरा हुआ शंख, तौलिया, हाथ वाला पंखा, रेशे वाला पंखा, पान व सुपाड़ी से की। इसके बाद महामाई को हलुवा, नारियल व विभिन्न प्रकार के लड्डुओं का भोग लगाया गया। दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकरयों ने बताया कि मंगलवार की शाम राष्ट्रीय सेवा परिषद व एसजेडी इंडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में नाट्य मंचन की प्रस्तुति की जाएगी। इस अवसर पर एनएन चटर्जी, रंजीत दास, संजीव दास, आकाश राय, विश्वजीत पोले, श्यामल दत्ता, पंकज मुखर्जी, दीपक विश्वास, शांतनु दत्ता, नीता मुखर्जी, नीता दास, श्यामली पोले, अपर्णा दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



पुष्पांजलि के बाद हुआ प्रसाद वितरण
शहर के राजा कॉलेज मैदान पर चल रहे श्रीश्री शारदीय दुर्गोत्सव में रविवार की देर शाम भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने दर्शन-पूजन किया। सोमवार की सुबह मां दुर्गा की सप्तमी पूजा की गई। इसके बाद पुष्पांजलि व प्रसाद वितरण किया गया। शाम साढ़े सात बजे आरती में भारी भीड़ जुटी। महामाई के जयकारों से पंडाल गुंजायमान हो गया। बंगाली समाज के अध्यक्ष डॉ. सुशांत कुमार विश्वास ने बताया कि मंगलवार की दोपहर संधि पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



देवी गीतों से महामाई का गुणगान
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को घरों व मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। शहर के पंजाबी धर्मशाला स्थित दुर्गा मंदिर व लोहारबाग के त्रिकोणनाथ मंदिर में महिला श्रद्धालुओं ने ढ़ोल-मंजीरे की धुन पर देवी गीत गाकर महामाई का गुणगान किया। मंदिरों में दिन भर दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed