फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Aadhaar incomplete, tension of ration and pension increased

Sitapur News: आधार अधूरा, बढ़ी राशन और पेंशन की टेंशन

Mon, 16 Sep 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 16 Sep 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar incomplete, tension of ration and pension increased
सीतापुर।
विज्ञापन

आधार कार्ड लोगों के लिए जरूरत बन गया है। क्योंकि, कई लोग ऐसे हैं जिनके आधार ''''अधूरे'''' (केवाईसी अपडेट नहीं) हैं उन्हें अब राशन के साथ-साथ पेंशन की भी टेंशन सताने लगी है। वहीं, एलिया, महोली और पिसावां में आधार कार्ड केंद्र न होने से लोग भटक रहे हैं। ऐसे में सत्यापन न होने पर राशन बंद होने की चेतावनी परेशान कर रही हैं।
जिले में 8.87 लाख राशनकार्ड धारक है। इन सभी को अपनी केवाईसी करवानी है। कोटेदार दो माह से बराबर इन्हें केवाईसी करवाने की हिदायत दे रहे हैं। प्रत्येक माह 20 तारीख के बाद कोटेदार खुद ही केवाईसी करते हैं। लेकिन इस समय जरूरत के मुताबिक आधार सेंटर न होना मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन

जिले में पिसावां, महोली, एलिया सहित अन्य जगहों पर डाकघर में आधार कार्ड बनना बंद है। प्राइवेट में भी कोई सुविधा नहीं है। इससे यह लोग केवाईसी करवाने के लिए भटक रहे हैं। इन लोगों का कहना है अगर इस माह केवाईसी नहीं हो पाई तो राशन मिलना बंद हो जाएगा। इससे वह बेहद परेशान है। इसी तरह पेंशन योजनाओं में भी केवाईसी मांगी जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर अगर सेंटर है तो वहां पर वेटिंग काफी अधिक हो रही है। समय से आधार सत्यापन न होने से जरूरतमंद इधर-उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आ रही है मुश्किलें
भोगीपुर निवासी बृजेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि राशन कार्ड की केवाईसी न हो पाने से राशन मिलने में दिक्कत हो रही है। कोटेदार बराबर केवाईसी करवाने की बात कह रहे हैं। विकास खंड ऐलिया मुख्यालय पर बैंक व पोस्ट ऑफिस में आधार केंद्र संचालित नहीं हैं। इसके कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बीआरसी पर भी नहीं हो रहा काम
इमलिया सुल्तानपुर निवासी अनूप शुक्ला ने बताया कि राशन कार्ड के लिए केवाईसी करवाने आए थे। मगर जानकारी हुई कि केवाईसी के लिए आधार केंद्र पर जाना होगा। यहां कोई आधार केंद्र नहीं है। जिले पर संचालित किसी केंद्र पर ही काम हो सकता है। बीआरसी पर एकमात्र केंद्र संचालित है। लेकिन यहां पर केवल छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बनाए जा रहे है।


नहीं लग रही फिंगर
महोली के मढ़िया निवासी रामनाथ बताते हैं कि केवाईसी मुसीबत बन गया है। आधार केंद्र पर गए तो वहां पर फिंगर नहीं लग रही है। कोटेदार ने चेतावनी दी है अगर इस माह केवाईसी नहीं हुई तो राशन नहीं देंगे। आधार केंद्र संचालक ने जिला मुख्यालय पर जाने की बात कही। लेकिन जिले पर बहुत लंबी-लंबी लाइनें लग रही है। वेटिंग काफी अधिक चल रही है। अब समझ नहीं आ रहा है कि इसे अपडेट कैसे कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed