फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A youth injured in a beating died during treatment, a case of attempted murder registered

Sitapur News: पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Tue, 12 Aug 2025 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A youth injured in a beating died during treatment, a case of attempted murder registered
सीतापुर। दबंगों की पिटाई से घायल कोतवाली देहात के मधवापुर निवासी प्रमोद कुमार (33) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी नीलम के अनुसार उन्होंने 15 साल प्रमोद कुमार का पालन-पोषण किया। प्रमोद घर पर पुत्र की तरह ही रहते थे। रक्षाबंधन के दिन नीलम अपने मायके महोली के बिसुनपुर सरेली गई थीं। उसी दिन मौका पाकर रात में पड़ोसी करन, उसका भाई देवा, छोटी, पूजा घर में घुस आए। दबंगों ने प्रमोद को लात-घूसों व डंडों से पीट दिया। फिर सड़क पर खींच कर जमीन पर गिराते हुए गर्दन दबा दी। आवाज सुनकर नीलम के परिवार की अनुष्का, अदिति बचाने दौड़ीं तो दबंगों ने उनको भी पीट दिया। प्रमोद कुमार के शरीर में गंभीर चोटें आईं। अनुष्का ने उन्हें व पुलिस को फोन कर जानकारी दी। मौके पर आई यूपी 112 पुलिस ने प्रमोद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उनको लखनऊ रेफर कर दिया। सोमवार शाम करीब सात बजे उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि सोमवार को गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed