फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A youth from Sitapur raped a teenager in Panipat, police arrested him

Sitapur News: सीतापुर के युवक ने पानीपत में किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार कर ले गई पुलिस

Tue, 12 Aug 2025 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A youth from Sitapur raped a teenager in Panipat, police arrested him
सीतापुर। सदरपुर निवासी एक युवक पर सोनीपत में एक चौदह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। सोनीपत पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सदरपुर निवासी हरिओम सोनीपत के कुंडली इलाके में रहता है। उसी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को घटना की सूचना दी। महिला ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी के साथ कॉलोनी में ही रहने वाले सीतापुर निवासी हरिओम ने दुष्कर्म किया है। आरोपी ने उनकी बेटी को धोखे से अपने कमरे में बुलाया। आरोप यह भी है कि कमरे में बुलाने के बाद आरोपी हरिओम ने किशोरी को शराब पिला दी। किशोरी के नशे में होने पर आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को शिकायत न करने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पीड़िता की चिकित्सीय जांच करवाई। आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी हरिओम को गिरफ्तार कर लिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed