{"_id":"6855a337fd9c11158d07339d","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-between-a-tempo-and-a-car-sitapur-news-c-102-1-slko1055-134883-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: टेंपो व कार की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: टेंपो व कार की टक्कर से युवक की मौत
Fri, 20 Jun 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। मानपुर में रसूलापुर मोड़ पर शुक्रवार शाम टेंपो व कार की टक्कर हो गई। हादसे में सकरन के नउवनपुरवा मजरा सुमरावां गांव निवासी कमलेश कुमार (22) की मौत हो गई।
कमलेश सीतापुर से टेंपों में बैठकर बिसवां आ रहे थे। शाम करीब छह बजे खैराबाद बिसवां रोड़ पर रसूलापुर मोड़ के पास सामने से आ रही कार व टेंपो में टक्कर हो गई। हादसे में कमलेश समेत 10 अन्य लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से कमलेश को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनों चालक वाहन छोड़कर भाग गए। थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।