{"_id":"681a616393cddf62e50f5e9a","slug":"a-young-man-died-after-his-bike-fell-into-a-ditch-sitapur-news-c-102-1-slko1037-131700-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खड्ड में बाइक गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खड्ड में बाइक गिरने से युवक की मौत
Wed, 07 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 07 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। भदफर मार्ग पर एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।गरकटिया गांव निवासी शिवा (18) बाइक से सोमवार देर रात अपने गांव जा रहे थे। किवानी नदी मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना परिजनों ने दी थी। बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से छात्र की मौत हो गई थी। परिजन कोई भी कार्रवाई नहीं चाहते थे। परिजन पोस्टमार्टम भी नहीं करवाना चाहते थे। विधिक कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
स्कूल में हुई शोकसभा
शिवा स्थानीय खेमकरण इंटर कॉलेज का छात्र था। हादसे में शिवा की मौत की सूचना पर मंगलवार को स्कूल में शोकसभा हुई। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया।