फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A woman who went to the police station to resolve a dispute cut her wrist.

Sitapur News: विवाद सुलझाने पुलिस चौकी पहुंची महिला ने काटी हाथ की नस

Sun, 19 Oct 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 19 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
A woman who went to the police station to resolve a dispute cut her wrist.
कुतुबनगर। इलाके के एक गांव निवासी महिला ने रविवार को हाथ की नस काट ली। परिजनों के अनुसार महिला ने कुतुबनगर पुलिस चौकी पहुंचने के बाद नस काटी है। वहीं, पुलिस के अनुसार नस कटने के बाद महिला चाैकी पर आई थी। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार दिल्ली निवासी एक महिला का करीब नौ वर्ष पूर्व गाजियाबाद निवासी एक युवक से विवाह हुआ था। युवक मूल रूप से पिसावां का निवासी है। दोनों के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन

युवक ने कुछ समय पूर्व अपने काम में मदद के लिए भांजे को अपने पास बुलाया था। भांजे व महिला के बीच प्रेम संबंध हो गए। महिला के पति को जानकारी हुई तो उसने अपने भांजे को घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के पास बरेली चली गई। वहां करीब सात माह दोनों साथ रहे। इसके बाद दोनों में मनमुटाव हो गया। महिला के प्रेमी ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से ही महिला अपने प्रेमी से दोबारा रिश्ते सुधारने में जुटी थी। इसी क्रम में रविवार को महिला ने पुलिस की मध्यस्थता से रिश्ते सुधारने का प्रयास किया। जब प्रेमी नहीं माना तो महिला ने अपने हाथ की नस काट ली। यह देखकर चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी घबरा गए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।



चौकी प्रभारी को नहीं थी जानकारी
चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि वह बाहर थे इसलिए घटना की जानकारी नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि नस काटने के बाद महिला चौकी पर आई थी। पुलिसकर्मियों ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed