{"_id":"6a761f08c93b3fac3d0c8ccf","slug":"a-wild-animal-preyed-on-three-goats-sitapur-news-c-102-1-stp1003-161667-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जंगली जानवर ने तीन बकरियों का किया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जंगली जानवर ने तीन बकरियों का किया शिकार
Fri, 07 Aug 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
कुंवर गड्डी। अटरिया इलाके के टिकौली गांव में जंगली जानवर ने तीन बकरियों को अपना शिकार बनाया। गांव निवासी रामदास ने बताया कि बीती रात किसी जंगली जानवर ने उनकी तीन बकरियों पर हमला कर दिया। शुक्रवार सुबह बकरी का क्षत-विक्षत शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
ग्रामीणों के मुताबिक रात में बारिश के चलते जानवर के पगचिह्न मिट गए। सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ तथा मौके की जांच-पड़ताल की। सिधौली रेंजर रोहित निगम ने बताया कि आसपास किसी जानवर के पगचिह्न नहीं मिले हैं, फिलहाल लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।