फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A state-of-the-art bus station will be built in Sidhauli at a cost of Rs 33 crore

Sitapur News: सिधौली में 33 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक बस स्टेशन

Fri, 10 Apr 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 10 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
A state-of-the-art bus station will be built in Sidhauli at a cost of Rs 33 crore
सिधौली बस स्टैंड। संवाद
सिधौली। कस्बे में अत्याधुनिक बस स्टेशन जल्द आकार लेने जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत की पहल पर कैबिनेट की बैठक में कस्बे में अत्याधुनिक बस स्टेशन के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। 2,900 वर्ग मीटर में इस बस स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक मनीष रावत ने बताया कि लंबे समय से कस्बे में एक बेहतर बस स्टेशन की आवश्यकता थी। सिधौली कस्बा जिला मुख्यालय व नैमिषारण्य के बीच एक अहम तहसील भी है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व यात्रियों को आवागमन होता है। इस रूट पर दिल्ली, शाहजहांपुर, नेपाल, बहराइच व अन्य लंबी दूरी की बसें चलती हैं। साथ ही कई अंतरराज्यीय बसें भी इस रूट से होकर संचालित होती हैं। ऐसे में कस्बे में बसों के ठहराव के साथ ही अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं की आवश्यकता है। इसके लिए लगातार पत्राचार करके कस्बे में पीपीपी मॉडल पर बस स्टेशन का निर्माण कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि हाल ही में मंत्री परिषद ने 2,900 वर्ग मीटर में 33 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। विधायक ने बताया कि इस संबंध में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी उन्हें पत्र लिखकर अवगत कराया है। क्षेत्रीय विधायक के इस प्रयास की सफलता पर भाजपा नेता राकेश पांडेय, ललित मिश्र, अनूप श्रीवास्तव, आलोक त्रिपाठी, पीयूष शुक्ल, उद्देश्य निगम, सोनू शुक्ल व पंकज यादव ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वातानुकूलित प्रतीक्षालय व विश्राम गृह के साथ बनेगा वीआईपी लाउंज
इस बस स्टेशन का डिजाइन हाई सिक्योरिटी फीचर से लैस होगा। इसमें प्रवेश व निकासी द्वार पर उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, विश्रामगृह और वीआईपी लाउंज की सुविधा भी मिलेगी। शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट व वातानुकूलित सिनेमा हॉल जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे यात्रियों को एक ही स्थान पर सभी जरूरी सेवाएं मिल सकेंगी। डिजिटल सुविधाओं को भी इस योजना में प्रमुखता दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए रियल टाइम बस ट्रैकिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक अनाउंसमेंट सिस्टम और ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था की जाएगी। बसों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी। इससे यात्रियों को समय पर सटीक जानकारी मिल सकेगी।



स्वीकृत हो गई धनराशि
पीपीपी मॉडल आधारित बस स्टेशन की परियोजना के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। करीब 33 करोड़ से परियोजना आकार लेगी। इसके लिए लगातार प्रयास किया गया है। बस स्टेशन के निर्माण की कवायद जल्द शुरू होगी। निर्माण कार्य पूरा होने से बस अड्डे पर यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक परिवहन सेवाएं मिलेंगी।
- मनीष रावत, भाजपा विधायक, सिधौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed