{"_id":"692f335844c5f342f506ed34","slug":"a-report-has-been-filed-against-the-balaji-maternity-center-operator-sitapur-news-c-102-1-slko1053-145384-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बालाजी जच्चा-बच्चा केंद्र संचालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बालाजी जच्चा-बच्चा केंद्र संचालक पर रिपोर्ट दर्ज
Wed, 03 Dec 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा के बालाजी जच्चा-बच्चा केंद्र में प्रसूता की मौत के बाद केंद्र के संचालक दीपक कुमार व चिकित्सक विनय कुमार व युवी सिंह के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एसडीएम बिसवां शिखा शुक्ला की जांच में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर होने के बाद डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे।
थानगांव के चिरैंया निवासी गायत्री को रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर बालाजी जच्चा-बच्चा केंद्र में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद हालत बिगड़ने लगी तो परिजन लखनऊ ले जाने लगे। रास्ते में ही गायत्री ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल के सामने शव को रखकर प्रदर्शन किया था। मामले में डीएम ने एसडीएम बिसवां शिखा शुक्ला की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित करते हुए जांच करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
एसडीएम शिखा शुक्ला ने बताया कि जांच टीम ने पाया कि अस्पताल पंजीकृत था। जन्म का समय व बच्चे का वजन कितना था, इसका ब्योरा अस्पताल में नहीं मिला। मरीज को सर्जन और निश्चेतक चिकित्सक की मौजूदगी में ऑपरेशन के दौरान दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। इसका कोई भी उल्लेख नहीं मिला। देर रात करीब तीन बजे मरीज को घबराहट, बेचैनी व हाथ-पैर में ऐंठन हुई। उस समय अस्पताल में कोई भी ऑपरेटिंग डॉक्टर नहीं था। जबकि मरीज हाई रिस्क प्रसूता थी।
विज्ञापन
अस्पताल में ऑपरेटिंग डॉक्टर न होने के कारण मरीज को समुचित इलाज नहीं मिल सका। हालत बिगड़ने पर केंद्र संचालक ने प्रसूता रेफर कर दिया। डीएम ने बीएनएस की धारा 106 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराने के निर्देश दिए थे। देर शाम मामले में केंद्र संचालक दीपक कुमार व चिकित्सकों विनय कुमार व युवी सिंह के िखलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।