फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A procession was taken out with the chants of Maharishi Valmiki.

Sitapur News: महर्षि वाल्मीकि के जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा

Tue, 07 Oct 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 07 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A procession was taken out with the chants of Maharishi Valmiki.
सीतापुर। जिलेभर में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पूजन-अर्चन के साथ शोभायात्रा निकाली गई। खैराबाद नगर के बरमजी सरांय स्थित वाल्मीकि आश्रम से निकली शोभायात्रा हटौरा, माखूपुर किसानी टोला, कमाल सरायं, भुइयां ताली तीर्थ स्थल से पुरानी बाजार होते हुए बरमजी सरायं पहुंची। यहां यात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, लव कुश, भगवान राम, गणेश आदि की मनमोहक झांकियों का श्रद्धालुओं ने पूजन किया।
विज्ञापन

लहरपुर के मोहल्ला बेहटी स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में मंगलवार को प्रकटोत्सव मनाया गया। महर्षि वाल्मीकि मंदिर कमेटी की ओर से पूजाकर शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बंटी वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष आदर्श वाल्मीकि, संरक्षक रंजीत वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि, महामंत्री प्रदीप वाल्मीकि, उपाध्यक्ष प्रकाश वाल्मीकि, महामंत्री राहुल वाल्मीकि, संतोष वाल्मीकि, जितेंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तंबौर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मोहल्ला अंबेडकरनगर स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि और लवकुश की झांकी सजाई गई। स्वामी त्रिकाल वाल्मीकि की अगुआई में निकली शोभायात्रा के बाद भंडारा और वाल्मीकि जागरण का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेउसा के वाल्मीकि नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजन-अर्चन कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बाबा बनारसी दास, मोती लाल वाल्मीकि, श्यामू आदि उपस्थित रहे।
हरगांव के सूर्यकुंड तीर्थ स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर क्षेत्र के वाल्मीकि समाज के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा सूर्यकुंड तीर्थ से हरगांव बस्ती, मुख्य चौराहा, मुरादनगर और मिल कॉलोनी मार्ग से होती हुई सूर्यकुंड तीर्थ स्थल पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed