{"_id":"689258e5c3d34830370f969c","slug":"a-kutcha-wall-collapsed-a-young-man-and-nine-goats-died-sitapur-news-c-102-1-slko1055-137790-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कच्ची दीवार ढही, युवक व नौ बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कच्ची दीवार ढही, युवक व नौ बकरियों की मौत
विज्ञापन
दीवार गिरने के बाद मलबा हटाते ग्रामीण।
- फोटो : दीवार गिरने के बाद मलबा हटाते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर (इमलिया सुल्तानपुर)। इलाके के टीकर बहादुरपुर के मजरा नेमपुर में सोमवार देर रात करीब दो बजे छप्पर के नीचे सो रहे शराफत (25) व उनके दोस्त शाबान (20) कच्ची दीवार के ढहने से मलबे में दब गए। जिला अस्पताल ले जाते समय शराफत की मौत हो गई। हादसे में नौ बकरियों की भी जान चली गई। राजस्व और पुलिस टीम ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
नेमपुर में शराफत अपने माता-पिता व बहन के साथ कच्चे मकान में छप्पर डालकर रहते थे। बेहद गरीब इस परिवार के पास न तो आधार कार्ड है और न ही कोई सरकारी सहायता ही प्राप्त है। शराफत मजदूरी करते परिवार चलाते थे। पड़ोस में रहने वाले अफसर के बेटे शाबान से उनकी गहरी दोस्ती थी। अफसर को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, लेकिन वह अपनी बकरियों को घर के बाहर कच्ची दीवार पर छप्पर डालकर उसी के नीचे बांधते हैं। सोमवार रात बकरियों की सुरक्षा के लिए शराफत व शाबान वहां लेटे हुए थे। रात करीब दो बजे दीवार गिर गई। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से शराफत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि शाबान का इलाज जारी है।
जर्जर मकान गिरा
हरगांव (सीतापुर)। इलाके परसडा शरीफपुर में सोमवार देर रात यावर हुसैन का जर्जर मकान गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान मालिक अपने परिवार के साथ जिला मुख्यालय पर कहीं रह रहे हैं। लोगों ने उनको जानकारी दे दी है। (संवाद)
विज्ञापन
मृतक आश्रितों को मिलेगी मदद
मृतक शराफत के परिजनों को प्राथमिक सहायता के तौर पर चार लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर जांच कराने के बाद अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।
- नीतीश कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व