फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A kutcha house collapsed due to rain, woman died under the debris

Sitapur News: बारिश से ढहा कच्चा घर, दबकर महिला की मौत

Fri, 29 Aug 2025 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A kutcha house collapsed due to rain, woman died under the debris
लहरपुर इलाके में ढहा कच्चा मकान। - फोटो : लहरपुर इलाके में ढहा कच्चा मकान।
लहरपुर। इलाके के गुरखेत बाजार में बारिश से बुधवार देररात कच्चा घर ढह गया। इसके मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। महिला घर में अकेले रहती थी। लोगों को बृहस्पतिवार सुबह घटना का पता। मोहल्लेवालों ने महिला को मृत अवस्था में मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन


गुरखेत बाजार निवासी सूफिया बानो उर्फ मुन्नी (46) कच्चे घर में अकेले रहती थीं। इलाके में कई दिनों तक हुई जोरदार बारिश के चलते घर की कच्ची छत व दीवारों में नमी आ गई थी। बुधवार देर रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच छत व दीवारें ढह गईं। इसके मलबे में सूफिया दब गईं। आसपास के लोगों को रात में घटना का पता न चल पाने पर बृहस्पतिवार सुबह तक उन्हें मलबे से नहीं निकाला जा सका। इससे उनकी जान चली गई।
विज्ञापन

पड़ोस में रह रही बहन का पता नहीं
कच्चा घर ढहने की सूचना पर कानूनगो अमर सिंह वर्मा व क्षेत्रीय लेखपाल राहुल यादव ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। उन्होंने गांव वालों से मृतका के परिजनों के बारे में पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि सूफिया की एक बहन सोना उनके पड़ोस में बने कच्चे मकान में रहती हैं। दोनों बहनें मांग कर खाना खाती थीं। दोनों के पास आय का कोई साधन नहीं था। सोना घर पर मौजूद नहीं हैं। उनके बारे में किसी को कुछ जानकारी नहीं है। तहसील प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से कहा है कि यदि सोना वापस आ जाएं तो राजस्व अधिकारियों को सूचना दी जाए, ताकि उनकी आर्थिक सहायता की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed