{"_id":"696bebdd31a2b48c78076445","slug":"a-fine-of-rs-1610-lakh-was-imposed-on-adulteration-of-162-food-items-sitapur-news-c-102-1-slko1053-148420-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 162 खाद्य पदार्थों में मिलावट पर 16.10 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 162 खाद्य पदार्थों में मिलावट पर 16.10 लाख का जुर्माना
Sun, 18 Jan 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन सख्ती बरत रहा है। एक माह के अंदर 162 मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने के बाद इन पर 16.10 लाख का जुर्माना लगाया है। एक सप्ताह में जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट की आशंका पर पिछले छह माह के अंदर 162 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे थे। नमूनों को जांच के लिए आगरा स्थित प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में यह अधोमानक मिले हैं। एफएसडीए ने न्याय निर्धारण अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी न्यायिक के न्यायालय में वाद दायर किया था।
यहां पर मामलों की सुनवाई हुई। अपर जिलाधिकारी ने 162 मामलों में 16 लाख 10 हजार का जुर्माना लगाया है। एफएसडीए सहायक खाद्य आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि अपर जिलाधिकारी न्यायालय ने 162 मामलों में जुर्माना लगाया है। इन सभी को जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यह थे खाद्य पदार्थ
एफएसडीए ने पूरे जिले में अभियान चलाया था। इस दौरान मस्टर्ड ऑयल, रिफाइंड, दूध प्रोडेक्ट, पैकेज बंद पानी, मिठाई, नमकीन, नमक, कथ्था, गैंबियर सहित अन्य खाद्य पदार्थ के नमूने लिए थे। ये नमूने शहर, लहरपुर, खैराबाद, महमूदाबाद, बिसवां, मिश्रिख, महोली आदि इलाकों से भरे गए थे।