फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A farmer died by drowning in Kathina river

Sitapur News: कठिना नदी में डूबकर किसान की मौत

Sat, 12 Jul 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 12 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
A farmer died by drowning in Kathina river
पिसावां (सीतापुर)। अकबरपुर निवासी परशुराम की शनिवार को कठिना नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसका शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी परशुराम (50) हरियाणा में मजदूरी करते थे। उनके पास गांव में पांच बीघा जमीन है। वह एक सप्ताह पहले ही खेत में मूंगफली की फसल की बोआई करने आए थे। शनिवार को वह अपने पुत्र प्रेम के साथ खेत में मूंगफली की बोआई करने गए थे। कुछ देर बाद वह नित्यक्रिया के लिए कठिना नदी के किनारे गए। बारिश की वजह से इस समय नदी का जलस्तर थोड़ा बढ़ा है।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने से वह नदी में गिरकर और डूबने से उनकी मौत हो गई। हदीरा निवासी टेकराम ने परशुराम के पुत्र को पिता के नदी में डूबने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की मदद से कुछ देर बाद नदी से शव को निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed