{"_id":"6a76202abcc7b1343303ae82","slug":"a-dog-bit-four-people-in-24-hours-sitapur-news-c-102-1-slko1037-161664-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 24 घंटे में चार लोगों को कुत्ते ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 24 घंटे में चार लोगों को कुत्ते ने काटा
Fri, 07 Aug 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
महोली। शक्तिनगर वार्ड में शुक्रवार को एक कुत्ते ने 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर हमला कर चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में विराट मिश्रा, लियाकत अली, नगर पंचायत सफाई कर्मी विजय कुमार और स्मृति मिश्रा शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार कुत्ता राह चलते लोगों पर अचानक झपट्टा मारकर हमला कर रहा था। कुत्ते ने चार लोगों को काट लिया। खासकर बच्चे व बुजुर्गों को लेकर लोग चिंतित नजर आए। शुक्रवार दोपहर बाद कुत्ता मृत मिला। कुत्ते की मौत के बाद मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। वार्ड के राम प्रकाश मिश्रा, कौशल वर्मा, जय प्रकाश,नीलू मिश्रा आदि ने नगर पंचायत प्रशासन से क्षेत्र में कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।