फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A case of dowry death ?filed

दहेज हत्या का केस दर्ज

Sat, 29 Aug 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Sat, 29 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन

एसओ केके मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी हो कि खैराबाद कस्बे के कस्बाती टोला निवासी फरजाना (21) पत्नी सईद 27 अगस्त की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई थी। मामले में पति सईद का कहना है कि उसकी पत्नी ने खुद को आग लगा ली थी।

बचाने में वह भी झुलस गया था, लेकिन घटना की खबर पाकर पहुंचे मृतका के पिता व आगरा निवासी गुलाम गौस का आरोप है कि उसकी पुत्री को दहेज के लिए जला कर मार डाला गया है। उसका कहना है कि शादी में उसने अपनी सामर्थ्य के मुताबिक दान दहेज दिया था। लेकिन पुत्री की ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


उसने पुत्री के पति सईद, ससुर जामिन, सास मुन्नी, देवर शरीफ अहमद पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। शनिवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed