फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A bag full of 45 thousand rupees fell, the police returned it

45 हजार रुपये से भरा बैग गिरा, पुलिस ने लौटाया

Thu, 26 Aug 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
A bag full of 45 thousand rupees fell, the police returned it
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार को मवेशी खरीदने जा रहे एक व्यापारी का 45 हजार रुपये से भरा बैग गिर गया। रुपयों से भरा बैग मिलने के बाद पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। पुलिस ने पैसे मिलने की जानकारी आसपास के लोगों और व्हाट्सएप पर वायरल की। पैसे गिरने के बाद परेशान व्यक्ति सूचना मिलने पर थाने पहुंचा। पुलिस ने बैग उसे लौटा दिया। रुपये मिलने के बाद व्यापारी काफी खुश है। वह पुलिस की प्रशंसा करने से थक नहीं रहा है।
विज्ञापन

नैमिषारण्य इलाके के औरंगाबाद निवासी रईस पशु व्यापारी है। बताते हैं कि वह पशुओं को खरीदकर बेचने का काम करते हैं। बुधवार को मवेशी खरीदने के लिए जा रहे थे, इस बीच मछरेहटा इलाके के आदिलपुर चौराहा स्थित खैराबाद मार्ग व्यापारी का रुपयों से भरा बैग गिर गया। कुछ देर बाद मौके से गुजर रहे मछरेहटा थाने के हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र शुक्ला, संजय यादव ने सड़क पर बैग पड़ा देख उसे उठाया।
विज्ञापन

खोलकर देखने पर पता चला कि उसमें पैसे हैं। पुलिस कर्मियों ने आदिलपुर चौराहे पर मौजूद लोगों को जानकारी देकर बताया कि उन्हें रुपयों से भरा बैग मिला है। किसी को जानकारी हो तो पीड़ित व्यक्ति को थाने पर भेजें। इसके अलावा पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुपों पर जानकारी वायरल की। उधर, रुपयों से भरा बैग गिरने के बाद उसकी तलाश करते हुए व्यापारी को सूचना मिली कि पैसा पुलिस के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी थाने पहुंचा, जहां पर पुलिस ने उसे बैग लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। पैसे मिलने के बाद व्यापारी ने पुलिस को धन्यवाद दिया है। वहीं, क्षेत्र में भी पुलिस की ईमानदारी को लेकर लोग सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed