फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सड़क हादसों में दो की मौत, 10 घायल

सड़क हादसों में दो की मौत, 10 घायल

Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में आठ लखीमपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी एक मुंडन संस्कार में शामिल होने नैमिषारण्य जा रहे थे। दो घायलों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

खैराबाद कस्बा में कस्बाती टोला निवासी रहीश अहमद (60) टेंपो से जिला मुख्यालय जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैराबाद की मछरेहटा चुंगी चौकी के निकट एक पिकअप ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार रहीश अहमद व कस्बाती टोला निवासी मोलहे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नागरिक घायलों को लेकर जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब तक रहीश ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम धनई खेड़ा निवासी विमल कुमार (34) सोमवार को गांव के ही प्रदीप (33) के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लेकर जवाहरपुर चीनी मिल जा रहा था। रामकोट के रायपुर गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्राली समेत सड़क के किनारे खंती में पलट गया। स्थानीय नागरिकों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक विमल की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थानान्तर्गत ग्राम नई बस्ती खखरा निवासी परमेश्वरदीन के पौत्र का सोमवार को मुंडन संस्कार था। इसके लिए परिवारीजनों के साथ रिश्तेदार व पड़ोसी पिकअप से नैमिषारण्य जा रहे थे। महोली क्षेत्र में ग्राम नेरी के निकट पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में महोली के पाताबोझ निवासी सुशीला देवी (50), नई बस्ती खखरा निवासी माया देवी (60), विमल कुमार की पत्नी सुमन (35), पुत्र सत्यम (13), पुत्री आकांक्षा (9) व दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुशीला व माया देवी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed