{"_id":"128-87224","slug":"Sitapur-87224-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने बस्ता जमाकर ठप किया काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने बस्ता जमाकर ठप किया काम
Sitapur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर (ब्यूरो)। विभिन्न मांगो को लेकर जिले भर के लेखपाल हड़ताल पर हैं। इस दौरान लेखपाल केवल अपने मूल कार्य खसरा, खतौनी व जमाबंदी का काम कर रहे हैं। हड़ताल के चलते जहां शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं जनता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को लेखपालों ने अपने-अपने बस्ते बांधकर तहसीलों में जमा कर दिए हैं। लेखपाल संघ के अध्यक्ष विशम्भर तिवारी ने बताया कि जिले में 550 लेखपालों के सापेक्ष 277 लेखपाल हैं। जिन्हें दिन रात शासकीय कार्यो का संपादन करना होता है। संघ की मांग है कि अन्य राज्यों के समान उन्हें वेतन दिया जाए साथ ही लेखपालों व कानून गो की नई भर्तियां हों। लेखपाल पद की अर्हता स्नातक कर नियुक्त अधिकारी डीएम को बनाया जाए। बताया कि 30 नवंबर तक हड़ताल चलेगी। एक दिसंबर से कलमबंद हड़ताल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन