{"_id":"128-87095","slug":"Sitapur-87095-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल जिले को कई सौगात देंगे शिवपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल जिले को कई सौगात देंगे शिवपाल
Sitapur
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कबीना मंत्री शिवपाल यादव शुक्रवार 17 अक्तूबर को कई सौगातें सीतापुर की झोली में डालेंगे। इन सौगातों में बिसवां तहसील के नव निर्मित भवन का लोकार्पण एवं महोली तहसील भवन का शिलान्यास शुमार है। इनके अलावा सीतापुर-वाया बिसवां चहलारी घाट तक सड़क, राजकीय इंटर कॉलेज एवं कन्या डिग्री कॉलेज तथा आसरा कॉलोनी का भी शिलायांस करेंगे। मालूम हो कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का दौरा पहले 13 अक्तूबर को प्रस्तावित था। सियासी मशरूफियत की वजह से 13 को प्रस्तावित उनके भ्रमण कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ाकर 17 अक्टूबर कर दी गई। पूर्व का दौरा रद्द होने से उनके आगमन की तैयरियां भी सुस्त हो गई थीं। अब आगमन की तिथि करीब आते ही फिर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव जिले की बिसवां तहसील में नव निर्र्मित तहसील भवन और 125 केवी के उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन