{"_id":"128-72881","slug":"Sitapur-72881-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर लूटपाट
Sitapur
Updated Mon, 20 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। अमीरगंज मोहल्ले में एक किराए के मकान में रह रहे अधिवक्ता के घर में रात को असलहों से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया। आहट पाकर अधिवक्ता की नींद खुल गई। इस पर बदमाशों ने उसेे बंधक बना लिया। बदमाशों ने उसकी पत्नी के कान से झुमका नोच लिया, जिससे वह जख्मी हो गई। शोर सुनकर होमगार्ड व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर बदमाश कुछ जेवर, नकदी व मोबाइल लूट कर भाग निकले। बाराबंकी के बड्डूपुर इलाके के नेरी निवासी वीरेंद्र वर्मा कस्बे के अमीरगंज में किराए का मकान लेकर रहते हैं। वह तहसील में वकालत करते हैं। वीरेंद्र ने बताया कि शनिवार रात वह घर में सो रहे थे। इसी बीच कुुछ लोगों के घर में कूदने की आहट मिली। इस पर उनकी नींद खुल गई। उन्होंने टोका तो बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। शोर सुनकर पत्नी प्रभा भी उठ गई। इस पर बदमाशों ने उसके झुमके नोच लिए, जिससे वह जख्मी हो गई। शोर सुनकर चौराहे पर ही ड्यूटी कर रहे होमगार्ड सुमेरी लाल व परमेश्वर दयाल के साथ कुछ लोग मौके पर दौड़ पड़े। इन लोगों को आता देख बदमाश जेवर, नकदी व मोबाइल लूटकर भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी ही देर में कोतवाल जेपी पांडेय, कस्बा इंचार्ज केबी सिंह मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने जांच की।
............
विज्ञापन
............