{"_id":"128-72879","slug":"Sitapur-72879-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली टॉवर से गिरे चार मजदूर, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली टॉवर से गिरे चार मजदूर, जख्मी
Sitapur
Updated Mon, 20 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली/ संदना (सीतापुर)। संदना के तारापुर गांव के निकट विद्युत टॉवर लगाने के दौरान चार मजदूर करीब 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। ये मजदूर चित्रकूट जिले के रहने वाले हैं। तारापुर गांव के निकट 33 हजार केवीए की लाइन दौड़ाने के लिए टॉवर लगाए जा रहे हैं। बताते हैं कि इन टॉवरों को लगवाने का जिम्मा एक ठेकेदार को दिया गया है। रविवार को तारापुर के निकट एक टॉवर लगाया जा रहा था। इस दौरान चार मजदूर करीब 25 फीट की ऊंचाई पर चढ़े हुए टॉवर में एंगिल जोड़ रहे थे। इसी बीच अचानक एक एंगिल निकल गया। इससे चारों मजदूर नीचे आ गिरे। काफी ऊंचाई से गिरने के कारण चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जख्मी मजदूरों में चित्रकूट जिले के आमावा निवासी राजा (32) पुत्र मधवा, इसी जिले के तीर घुमईगंगा राजापुर निवासी मनोज (30) पुत्र जियालाल, महेश (26) पुत्र रामबालक, कल्लू (25) पुत्र भूरा शामिल हैं। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सिधौली ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से पावर ग्रिड के तहत यह काम कराया जा रहा है। इस बारे में उन्हें अधिक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन