फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   धूप खिली तो मिली राहत

धूप खिली तो मिली राहत

Mon, 20 Jan 2014 05:45 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Mon, 20 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पिछले दो दिनों से बारिश व तेज हवा से ठिठुर रहे लोगों के लिए रविवार का दिन राहत लेकर आया। सुबह से खिली चटक धूप ने ठंड से काफी हद से निजात दिलाई। इससे तापमान में भी सुधार देखा गया। शनिवार के मुकाबले रविवार के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस का उछाल देखा गया।
विज्ञापन

पिछले दस दिनों से ठंड का सितम जारी था। इसी बीच शुक्रवार शाम से बारिश व तेज हवा का दौरा शुरू हो गया। लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के चलते ठंड एकाएक बढ़ गई। बर्फीली हवा चलने से गलन भी काफी हो गई थी। लोगों की कंपकंपी छूट रही थी। इस बीच रविवार को सुबह से खिली धूप ने सभी को राहत दी। सर्दी से बेहाल लोग धूप देख छतों पर आ गए। रविवार की छुट्टी होने से बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ जमकर धमाल किया। शहर के प्रमुख बाजारों में भी काफी गहमागहमी रही। ठंड के कारण वीरान पड़े लालबाग पार्क समेत कई अन्य जगहों पर बच्चों ने मस्ती की। दिन में छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, लेकिन धूप की तपिश के आगे हवा का असर नहीं दिखा। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में नमी 75 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। तेज धूप निकलने से तापमान में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed