{"_id":"128-72839","slug":"Sitapur-72839-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती ने लगाई फांसी, पति की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती ने लगाई फांसी, पति की मौत
Sitapur
Updated Mon, 20 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। महोली कोतवाली इलाके में आपसी विवाद के बाद दंपती ने शुक्रवार रात कमरे में फांसी लगा ली। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने दोनों को किसी तरह फंदे से उतारा लेकिन तब तक पति की मौत हो चुकी थी। आननफानन विवाहिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।महोली कोतवाली इलाके के उदयपुर गांव निवासी पृथ्वीपाल (22) पुत्र शिवपाल व उसकी पत्नी सुनीता (20) ने शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फांसी लगा ली। शोर सुनकर मौके पर परिवारीजन पहुंचे तो दंग रह गए। दोनों फंदे पर झूल रहे थे। किसी तरह दोनों को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक पृथ्वीपाल की मौत हो चुकी थी। वहीं सुनीता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना को लेकर परिवारीजन चुप्पी साधे हैं, लेकिन कुछ ग्रामीणों का मानना है कि दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद के बाद दोनों अपने-अपने कमरे में चले गए और फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन