{"_id":"128-72800","slug":"Sitapur-72800-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पिन पूछ 14 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम पिन पूछ 14 हजार रुपये निकाले
Sitapur
Updated Sat, 18 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शिक्षकों के साथ धोखाधड़ी कर एटीएम से रुपये निकालने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इलाके में शिक्षक के खाते से एटीएम पिन पता कर 14 हजार रुपये उड़ा देने का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को सूचना दे दी है। बीते 15 दिनों में एटीएम का पिन पता कर शिक्षकों के अकाउंट से रुपये उड़ाने का यह तीसरा मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर राजा साहब निवासी रामनरेश उनेरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। रामनरेश ने बताया कि 13 जनवरी की शाम 7:30 बजे मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के हेड ऑफिस से बोल रहा हूं। आपके खाते पर जारी एटीएम सही करना है। एटीएम नंबर बताएं। इसके बाद नंबर न लोड होने की बात कहकर पिन पूछ लिया। इस पर एटीएम का पिन बता दिया। करीब 15 मिनट के भीतर ही मोबाइल पर 14 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। मैसेज देख रामनरेश सकते में आ गए। वह तत्काल कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। उनकी मानें तो पुलिस ने तहरीर रख ली लेकिन कुछ नहीं किया। कोतवाल जयप्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इनसे भी हुई ठगी
आठ जनवरी को काकोरी थाना क्षेत्र के हरदोइय्या निवासी शिक्षक निरंकार प्रसाद के खाते से भी 7150 रुपये निकाल लिए गए। निरंकार को फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का बैंक अधिकारी बताया। झांसे में लेते हुए एटीएम व पिन पूछकर 7150 रुपये निकाल लिए। इसके बाद 13 जनवरी को पलियाखुर्द के शिक्षक मयाराम के एटीएम से 18500 रुपये पार कर दिए। हालांकि अभी तक पीड़ित अपनी रकम वापसी को लेकर दौड़भाग कर रहे हैं लेकिन कुछ नहीं हो सका।