{"_id":"128-72741","slug":"Sitapur-72741-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में एक लाख की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में एक लाख की संपत्ति राख
Sitapur
Updated Sat, 18 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के देवकली गांव में ढिबरी से लगी आग से बुधवार रात 60 हजार रुपये की संपत्ति राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। उधर लहरपुर क्षेत्र में एक कंप्यूटर शाप में आग लग जाने से 50 हजार का समान जल गया।
देवकली गांव निवासी भगोले के यहां रात को ढिबरी से अचानक छप्पर में आग लग गई। जब तक घर के लोग लपटों पर काबू पाते आग बेकाबू हो गई। देखते ही देखते पूरा घर चपेट में आ गया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मिलकर आग पर काबू पाया। हादसे में करीब आठ हजार रुपये, जेवरात, अनाज, कपड़े व बिस्तर समेत लगभग साठ हजार रुपये की संपत्ति राख हो गई। तहसील प्रशासन को भी हादसे की खबर दे दी गई है।
उधर लहरपुर क्षेत्र के मजाशाह चौराहे के निकट गौरिया में स्थित जायसवाल कंप्यूटर्स पर बुधवार रात आग लग गई। इसमें कंप्यूटर, यूपीएस, इनवर्टर व फर्नीचर समेत लगभग पचास हजार रुपये का सामान जल गया। संचालक कमलेश जायसवाल ने बताया कि आग शॉर्टसर्किट के कारण लगी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।