फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बर्फीली हवा से बढ़ी ठिठुरन

बर्फीली हवा से बढ़ी ठिठुरन

Sat, 18 Jan 2014 05:46 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Sat, 18 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सुबह-शाम के कोहरे और रात को गिरने वाले पाले ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। ठंड के चलते लोग घरों में रहने को विवश हैं। दोपहर की धूप भी राहत नहीं दे पा रही है। गुरुवार को ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। सुबह कोहरे के चलते लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर शीत लहर के रूप में यहां दिख रहा है। ठंडी हवा और पाले से तापमान में गिरावट आ रही है। शीतलहर से लोग ठिठुरने को विवश हैं। गुरुवार को ठंड से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। कामगार सार्वजनिक स्थलों पर अलाव में हाथ सेंकते नजर आए। गुरुवार को चौथे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जो सुबह करीब 11 बजे छंटना शुरू हो गया। बावजूद इसके पूरे दिन धुंध छाई रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर 12.30 बजे मौसम में आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई। कोहरे और धुंध के चलते विजिबिलिटी एक किलोमीटर रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

दिन में हवा की गति पांच किलोमीटर प्रतिघंटे रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी दिन में धूप निकलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस के उछाल की संभावना है। शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed