{"_id":"128-72691","slug":"Sitapur-72691-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख का माल ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख का माल ले उड़े
Sitapur
Updated Thu, 16 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के एक घर में मंगलवार रात नकब लगाकर चोरों ने जेवर, नकदी व बर्तन समेत करीब चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोर खाली बक्से सड़क किनारे छोड़ गए। सुबह घर के लोगों को चोरी हो जाने जानकारी हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
सिंहपुर निवासी कमलेश गौतम अपने नए घर का निर्माण करा रहा था। रात को सभी लोग घर में सो रहे थे। इस बीच चोरों ने एक दीवार में नकब लगा दी। इसके बाद चोरों ने कमरों के ताले तोड़ बक्से व कीमती बर्तन पार कर दिए। गृहस्वामी के मुताबिक दो लाख रुपये कीमत के जेवर, घर बनवाने के लिए रखे 80 हजार रुपये समेत करीब चार लाख रुपये का माल पार चोरी हो गया है। सुबह घर के लोग जब उठे तो उन्हें कमरों के दरवाजे खुले मिले। दीवार में नकब लगी देख माजरा समझ में आ गया। कमलेश के मुताबिक घर सें करीब चार लाख रुपये का माल चोरी हो गया है। बाद में चोरी गए चार खाली बक्से घर से कुछ दूर सड़क किनारे पर पड़े मिले। खबर पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की गई है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।