फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ठंड से कांपे लोग, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

ठंड से कांपे लोग, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

Fri, 10 Jan 2014 05:45 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Fri, 10 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के बाशिंदों के लिए बुधवार की सुबह कहर से कम नहीं रही। चारों ओर घना कोहरा छाया था। ठिठुरन भरे सर्द मौसम में कोहरे ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया। पारे में गिरावट के साथ्ा मुश्किलें बढ़ गईं। ठंड और गलन का प्रकोप कम नहीं हुआ। सुबह साढ़े नौ बजे विजिबिलिटी मात्र सौ मीटर दर्ज की गई, जिससे वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिन में हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहन सड़कों पर रेंगते दिखे।
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण बुधवार को पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। ठंड से पूरे दिन जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह छाए घने कोहरे का असर दिन चढ़ने के बाद भी कम नहीं हो सका। दोपहर में भी विजिबिलिटी में कोई खास सुधार नहीं हो सका। दोपहर 12.30 बजे विजिबिलिटी 1.2 किलोमीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह दिन के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी का प्रतिशत) 67 प्रतिशत रहीं। बुधवार की दोपहर तक तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। इस ठंड का लोगों पर खासा प्रभाव पड़ा और शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए। पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम को पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवा ने एक बार फिर लोगों को भीषण शीतलहरी का अहसास करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात कोहरे से कुछ दूर की चीजें भी साफ नहीं दिखाई दे रही थीं। हाईवे पर भी बुरा हाल था।  तेज हवा चलने से लोग ठिठुरते हुए दिखे। मौसम वैज्ञानिकाें का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी लोगों को इस सर्द मौसम से रहत नहीं मिलेगी। गुरुवार दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed