{"_id":"128-72287","slug":"Sitapur-72287-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा केंद्र से हजारों की चोरी
Sitapur
Updated Tue, 07 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके के शाहमहोली स्थित सहज जनसेवा केंद्र का शटर उठाकर रविवार रात चोरों ने लैपटॉप, प्रिंटर समेत हजारों रुपये का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर दुकान स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शहर के पंचमपुरवा मजरा नैपालापुर निवासी चंदेश्वर प्रताप मौर्य ने बताया कि उसकी शाहमहोली में पुलिस चौकी के करीब ही सहज जनसेवा केंद्र के नाम से दुकान है। रोजमर्रा की तरह वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात को चोरों ने उसकी दुकान के शटर का ताला तोड़ लैपटॉप समेत हजारों का माल पार कर दिया। सुबह दुकान मालिक की सूचना पर चोरी हो जाने का पता चला। तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।