फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   लपटों में राख हुई कपड़े की दुकान

लपटों में राख हुई कपड़े की दुकान

Fri, 10 Jan 2014 05:45 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Fri, 10 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना इलाके में रविवार रात एक कपड़े की दुकान में संदिग्ध हालात में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान मालिक को सूचना देने के साथ पुलिस व दमकल कर्मियों को अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह लपटों पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। हादसे में करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है। आग बुझाने के प्रयास में छह लोग झुलस भी गए। देर शाम इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने बहादुरगंज निवासी नसीम व उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा िदया है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा इलाके के ग्राम कालिकन पोस्ट गड़चपा निवासी अवधेश कुमार मिश्र कपड़ा व्यापारी हैं। इनका प्रतिष्ठान बहादुरगंज में राजा सत्येंद्र प्रताप सिंह द्वारा निर्मित कराई गई दुकान में कई वर्षों से चल रहा है। रविवार शाम अवधेश दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने उनकी दुकान से धुआं निकलता देखा तो तत्काल उन्हें सूचना दी। अवधेश के पहुंचने पर किसी तरह शटर तोड़ने का प्रयास किया गया। करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने िकसी तरह लपटों पर काबू पाया। हालांकि आग बुझाने के दौरान जुनेद, मोहम्मद नदीम, शकील, साजिद, जावेद, शिवा झुलस गए। सूचना पर इंस्पेक्टर रामपुर मथुरा एके सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। हालांकि कई घंटों के इंतजार के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। आग से देखते ही देखते करीब 20 लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है, लेकिन अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार अवधेश ने बहादुरगंज निवासी नसीम व उसके पुत्र के खिलाफ आग लगाने का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed