{"_id":"128-72180","slug":"Sitapur-72180-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने नहर में लगाई छलांग
Sitapur
Updated Sun, 05 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। सदरपुर इलाके में दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर हुई कहासुनी से नाराज एक 16 वर्षीय किशोर ने पुल से शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। जानकारी मिलने के बाद दर्जनों ग्रामीण व गोताखोर उसकी तलाश में जुट गए। पांच घंटे तक नहर को खंगालने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
सदरपुर थाना क्षेत्र के सरैंया महिपतसिंह निवासी गोविंद उर्फ प्रमोद (16) पुत्र हरिसरन की गांव के ही कुछ दोस्तों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज गोविंद ने हुसेनपुर पुल के पास से शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। मवेशी चरा रहे लोगों ने देखा तो गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर परिवारीजन भी पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से नहर को खंगाला गया लेकिन पता नहीं चला। पांच घंटे नहर को खंगाला गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पाकर इंस्पेक्टर पीके पांडेय भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।