फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तीन लाख की संपत्ति राख

तीन लाख की संपत्ति राख

Sat, 02 Nov 2013 05:40 AM IST
Sitapur
Sitapur Updated Sat, 02 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में द्वितीय वाहिनी पीएसी के करीब स्टेशन रोड पर स्थित दो दुकानों में गुरुवार की देर शाम अचानक आग लग गई। इसमें करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि शॅार्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन

शहर के द्वितीय वाहिनी पीएसी के निकट स्टेशन रोड पर डेंटिंग-स्प्रे पेंटिंग आदि की कई दुकाने हैं। इसी स्थान पर कदीर डेंटिंग एडं स्प्रे-पेटिंग की दुकान है। रात को दुकान मालिक दुकान बंद कर घर चला गया था। उसके जाने के कुछ ही देर बाद इस दुकान सेे लोगों को धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक दुकान से आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते पड़ोस में स्थित नफीस की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। इससे इस दुकान में भी आग लग गई। इसी बीच कुछ लोगों ने दमकल टीम को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। प्रयास के बाद भी दुकानों में लगी आग और भड़क गई। इससे पड़ोस की दो अन्य दुकानें भी मामूली रूप से आग की चपेट में आ गईं। इसी बीच दमकल टीम भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस आग में दुकानों की करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। माना जा रहा है कि दुकानों में शाॅर्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed