{"_id":"128-57757","slug":"Sitapur-57757-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
Sitapur
Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महोली कोतवाली इलाके के कैमहरा रघुनाथपुर गांव में एक विवाहिता लपटों से बुरी तरह झुलस गई। मायके वालों का आरोप है कि महिला को दहेज के लिए ससुराल वालों ने जलाकर मारने की कोशिश की है। उसकी हालत काफी गंभीर है। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है। विवाहिता के मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज कराए गए हैं। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर केस दर्ज किया जा रहा है।
मिश्रिख कोतवाली इलाके के हुमायूंपुर गांव निवासी दिनेश त्रिवेदी ने अपनी बेटी प्रतिभा (22) की शादी करीब तीन साल पूर्व महोली के कैमहरा रघुवर दयाल गांव निवासी पंकज दीक्षित के साथ की थी। शुक्रवार भोर प्रतिभा संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर प्रतिभा के भाई नीरज त्रिवेदी ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी में काफी सामान दिया था। नीरज का कहना है कि कुछ दिन पूर्व ही वह ससुराल गई थी। आरोप है कि शुक्रवार सुबह उसके पास बहन के गांव से कमलाकांत का फोन आया कि उसकी बहन को जला दिया गया है। जब घर के लोग उसके घर पहुंचे तो वह तड़प रही थी। उसके घर के लोग गायब थे। नीरज का आरोप है कि उसकी बहन से पचास हजार रुपये मांगे जा रहे थे। मांग पूरी न होने पर सास, ननद व दो देवरों ने मिलकर प्रतिभा को जिंदा जलाने की कोशिश की। प्रतिभा का मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज कराया गया है। मायके वालों ने दहेज के लिए जला देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।