{"_id":"128-46743","slug":"Sitapur-46743-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में सफल न हुए तो किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट में सफल न हुए तो किया जख्मी
Sitapur
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात लूट के इरादे से आये बदमाशों ने एक परचून की दुकान पर धावा बोल दिया। दुकान मालिक द्वारा चाभी न दिये जाने पर बदमाशों ने धारदार हथियारोें से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गये। पीड़ित ने पुलिस को घटना से अवगत कराया गया है।
हरदिहापुरवा मजरा गड़चपा निवासी भगौती की कालिका देवी चौराहे पर परचून की दुकान है। बुधवार रात वह अपनी दुकान के पास ही पड़े छप्पर के नीचे सो रहा था। भगौती के मुताबिक रात तीन बजे के करीब तीन अज्ञात बदमाश घुस आए। बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर दुकान की चाभी मांगी। चाभी देने से मना करने पर धारदार हथियार से उसके सिर व पीठ पर कई वार कर दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख बदमाश मौके से भाग निकले। बदमाशों के हमले में भगौती गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर मथुरा लाया गया। यहां से सीतापुर रेफर कर दिया गया।