फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दरिंदों ने मासूम को उतारा मौत के घाट

दरिंदों ने मासूम को उतारा मौत के घाट

Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
Sitapur
Sitapur Updated Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महाराजनगर (सीतापुर)। सकरन क्षेत्र में मंगलवार की शाम बकरी चराने गई एक दलित बालिका संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद बालिका का शव बुधवार की सुबह गन्ने के खेत में बरामद हुआ। बालिका के परिजनों ने रेप के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका के शव को छुपाने की भी कोशिश की गई। सूचना पर एएसपी उत्तरी व सीओ बिसवां समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
विज्ञापन

सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम जिजौली गांव के किशोरी लाल की 10 वर्षीय पुत्री रामश्री गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 की छात्रा थी। मंगलवार की शाम बालिका स्कूल से लौटने के बाद बकरी चराने के लिये गांव के पश्चिम की ओर गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। तलाश में उसकी बकरी तो घर से कुछ दूरी पर मिल गई, लेकिन बालिका का कहीं सुराग नहीं लगा। बुधवार की सुबह गांव से करीब 150 मीटर की दूरी पर परिजनों ने प्राथमिक विद्यालय के निकट गन्ने के खेत में बालिका शव पड़ा पाया। बालिका के चेहरे को किसी भारी चीज से बुरी तरह कुचला गया था। साथ ही उसके शरीर के कई अंगों पर नोचने के निशान बने हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बालेंदु भूषण सिंह, सीओ बिसवां अरुण चंद्र समेत तंबौर, सकरन व बिसवां थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बालिका के शव निर्वस्त्र होने को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने दुराचार किये जाने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर परिवार के लोग सकते में है। साथ ही इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
विज्ञापन


‘बालिका की हत्या के मामले में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुराचार के बारे में कुछ कहा जा सकता है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है, जल्द ही घटना के खुलासे के प्रयास किये जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण चंद्र, क्षेत्राधिकारी बिसवां’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed