{"_id":"40955","slug":"Sitapur-40955-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के पहले दिन नहीं बिका एक भी परचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के पहले दिन नहीं बिका एक भी परचा
Sitapur
Updated Thu, 23 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। यूपी मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन सन्नाटा रहा। बुधवार को चुनाव अधिकारी अपने चैंबर में दावेदारों का इंतजार करते रहे। पर कोई भी परचा दाखिला करने नहीं पहुंचा। खास बात तो यह है कि संघ के एक भी पद का परचा तक नहीं बिका है। बता दें कि उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का कार्यकाल पूरा होने के बाद एक बार फिर नए सिरे से चुनावी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। संघ के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, संप्रेषक, सांस्कृतिक मंत्री/ क्रीड़ा मंत्री पदों के लिए 29 अगस्त को द्विवार्षिक चुनाव प्रस्तावित है। चुनावी प्रक्रिया के तहत बुधवार से सभी पदों के लिए परचे दाखिल होने थे। चुनाव अधिकारी सैय्यद अमीर अहसन रिजवी अपने चैंबर में नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिला पत्र आने का सुबह से शाम तक इंतजार करते रहे, मगर कोई भी विभिन्न पदों की दावेदार के लिए नहीं पहुंचा। ऐसे में नामांकन का पहला दिन सन्नाटे में ही बिता। चुनाव अधिकारी रिजवी बताते हैं कि गुरुवार को भी विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन