{"_id":"5cdaffd8bdec22073d7996ba","slug":"91557856216-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को डीसीएम ने मारी टक्कर, महिला की मौत, बेटी व दामाद जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक को डीसीएम ने मारी टक्कर, महिला की मौत, बेटी व दामाद जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। उसकी बेटी व दामाद जख्मी हो गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। बाइक चालक अपनी सास व साली के साथ एक वैवाहिक समारोह से लौट रहा था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
लखनऊ के इटौंजा इलाके के किशुनपुर निवासी कमलेश (42) अपनी सास फूलमती (55) व साली रानी (25) को लेकर बाइक से मंगलवार को सिधौली कोतवाली इलाके के शंकरपुर गांव में शादी में शामिल होने गया था। वहां से यह लोग शाम को वापस जा रहे थे।
रास्ते में गांव के पास ही एक तेज रफ्तारी डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इन लोगों को फौरन सीएचसी सिधौली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने फूलमती को मृत घोषित कर दिया, जबकि कमलेश व रानी को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। डीसीएम पर सवार लोग वाहन छोड़ कर भाग निकले।