{"_id":"5b0d99a24f1c1bf96e8b55b1","slug":"91527617954-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, तीन गंभीर रूप से जख्मी
Updated Tue, 29 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरने वालों में महराष्ट्र व हरदोई जिले के निवासी शामिल
नैमिषारण्य/ संदना (सीतापुर)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे मिश्रिख व सिधौली कोतवाली क्षेत्र में हुए हैं। मरने वाले लोगों में महाराष्ट्र व हरदोई जिले के लोग शामिल हैं।
महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक दल नैमिषारण्य दर्शन के लिए आया था। यह दल एक टैंपो में सवार होकर दर्शन के लिए निकला। रास्ते में ठाकुर नगर तिराहे के करीब सामने से आ रही एक कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर टैंपो से टकरा गई।
टक्कर होते ही टैंपो पलट गया और उसमें सवार श्रद्धालु दब गए। स्थानीय नागरिकों ने आननफानन वाहन को सीधा कर दबे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। लेकिन तब तक नासिक के सातपुर थाना क्षेत्र के सातपुर कालोनी निवासी लोटन सुकानेरकर (50) की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जबकि नासिक के हाइवे गनेश बाजार निवासी सुधाकर देवड़ा की पत्नी चन्द्रकला (60) व महाराष्ट्र के धुलिया जिला के धोंधू शिरूड़ निवासी अशोक की पत्नी ललिता देवी (60) गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। वहीं हादसे में कार सवार परिवार भी जख्मी हुआ है।
घायलों को मिश्रिख सीएचसी में भर्ती कराने पर डॉक्टरों ने चंद्रकला व ललिता देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम तेरवा निवासी श्यामसुंदर (35) गांव के ही बलवंत (26) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था।
रास्ते में गोपालपुर गांव के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार श्यामसुंदर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बलवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां देर शाम उसने भी दम तोड़ दिया।