{"_id":"5a6e14564f1c1b7f268b6ed2","slug":"91517163606-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह संचालक पदों के आज पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह संचालक पदों के आज पड़ेंगे वोट
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के तीनों विकास खण्ड क्षेत्रों की 32 साधन सहकारी समितियों के 288 संचालकों में से 16 संचालक पदों के लिए 29 जनवरी को वोट डाले जाएंगे।
यह मतदान समितियों पर ही होगा। 269 संचालकों का निर्विरोध चुना जाना तय है। कलुवापुर, बहटूटपुर, मीरानगर में संचालक पद के नामांकन न आने से यह पद रिक्त रहेंगे।
मालूम हो कि 29 जनवरी को विकास खंड पहला के अकबापुर साधन सहकारी समिति पर दो निर्वाचन क्षेत्रों के तीन, बेहटी मानशाह समिति में तीन, पचदेवरा भान में एक निर्वाचन क्षेत्र से दो तथा विकास खण्ड महमूदाबाद के बाबूपुर समिति में एक निर्वाचन क्षेत्र से एक, पैतेपुर साधन सहकारी समिति में एक निर्वाचन क्षेत्र से दो तथा रामपुर मथुरा साधन सहकारी समिति पर दो, धमौड़ा में दो और जयरामपुर में एक संचालक पदों के लिए चुनाव होंगे। इस तरह कुल 16 संचालक पदों के लिए 29 जनवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन
कोआपरेटिव के सतीश चन्द्र श्रीवास्तव व एडीओ सचिव सत्येन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि ब्लॉक पहला, महमूदाबाद व रामपुर मथुरा की 32 समितियों में 288 संचालकों का निर्वाचन होना था जिसमें से 269 क्षेत्रों में एक एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुए। जिनका निर्विरोध चुना जाना तय है। 11 निर्वाचन क्षेत्रों में 16 पदों के लिए 29 जनवरी को मतदान होगा। उन्होने बताया कि कलुवापुर साधन सहकारी समिति में एक, बहटूटपुर में एक, मीरानगर में एक कुल 3 संचालक पदों पर नामांकन न आने के कारण रिक्त रहेंगें।