{"_id":"596a4a564f1c1b2b278b48eb","slug":"91500138070-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने विषय के नहीं बता सकें प्रश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने विषय के नहीं बता सकें प्रश्र
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने विषय के सवालों के जवाब ही नहीं जानते
बीएसए ने किया एक शिक्षक को निलंबित व चार का रोका वेतन
सीतापुर। परिषदीय के एक शिक्षक को अपने विषय का ही ज्ञान नहीं है। बीएसए ने शिक्षक से सामाजिक विषय का सवाल पूछा तो शिक्षक उसका जवाब नहीं दे सके। उन्होंने उपस्थिति पंजिका पर एडवांस में हस्ताक्षर कर रखे थे। जिस पर बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही चार शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। बीएसए पन्नाराम ने शनिवार को परसेंडी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय उदय भानपुर का निरीक्षण किया। यह विद्यालय सुबह 8.15 मिनट पर बंद मिला। बच्चे परिसर के बाहर टहल रहे थे। जिस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक वेदप्रकाश का वेतन रोक दिया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय उदयभानपुर में शिक्षक विशम्भर सिंह के गैर हाजिर मिलने पर वेतन रोका गया है। यहां पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद सईद 7.45 पर ही आने व जाने का समय रजिस्ट्रर पर अंकित कर दिया था। जब बीएसए ने पूछा आप क्या पढ़ाते है तो उन्होंने बताया हिंदी व सामाजिक विषय। जब उनसे इन विषयों के प्रश्न पूछे तो वह उत्तर नहीं बता सकें। बच्चों से पढ़ाए गए कोर्स की जानकारी ली तो वह भी नहीं बता पाए। स्कूल परिसर में काफी गंदगी थी। जिस पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर द्वितीय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक राम नरेश सिंह फ्लूड लगाकर अवकाश चढ़ाया था। साथ ही शिक्षक सुशील कुमार गैर हाजिर मिलने पर अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है।