{"_id":"5946a79c4f1c1b9b488b48a0","slug":"91497802652-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में मिला युवक का शव
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के खेत में मिला युवक का शव
करंट लगने से मौत की आशंका
सकरन का मामला
महाराजनगर (सीतापुर)। सकरन इलाके में एक युवक का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मौके से प्लास व कटा हुआ बिजली का तार मिला है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की करंट लगने से मौत हुई है। परिवार के लोग कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस का मानना है कि युवक तार काटने पहुंचा था। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
सकरन में रविवार की सुबह भिठमनी गांव निवासी शंकर के गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त मानपुर इलाके के जसवंतनगर निवासी रवि कुमार (30) पुत्र कमलेश के रूप में हुई। घटना स्थल से एक प्लास व बिजली के खंभे के निकट कटा हुआ बिजली का तार बरामद हुआ है। मृतक के परिवारीजन भी पहुंच गए थे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक इन लोगों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया। उधर पुलिस का कहना है कि संभवत: मृतक बिजली का तार काटने गया था, तभी करंट की चपेट में आ गया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।